उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष उत्सव,घोषणाओं पर कांग्रेस ने उठाये सवाल

देहरादून,राजीव डेरवी पीएम मोदी राज्य स्थापना दिवस के मौके पर करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास कर दिया है.

  • अमृत योजना के तहत देहरादून के 23 जोन में पेयजल आपूर्ति परियोजना का करेंगे लोकार्पण
  • पिथौरागढ़ विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ करेंगे
  • सरकारी भवनों में ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ करेंगे
  • हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन
  • सॉन्ग बांध परियोजना का शिलान्यास करेंगे
  • जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना का शिलान्यास करेंगे
  • पंतनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल लेवल में बनाने के लिए शिलान्यास
  • विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना
  • चंपावत जिले में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना
  • नैनीताल में अत्याधुनिक दुग्ध संयंत्र

कांग्रेस ने पीएम मोदी की घोषणाओं पर उठाये सवाल

पीएम मोदी के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया उत्तराखंड यात्रा पर लगभग ₹8 हजार करोड़ की योजनाओं की घोषणा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा यही कहानी बिहार में भी दोहराई गई थी. चुनाव से पहले वहां भी ₹80,हजार करोड़ की घोषणा हुई थी, लेकिन आज बिहार के लोग पूछ रहे हैं कि वह पैसा कहां गया? माहरा ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में घोषित ₹2,2 हजार करोड़ की योजना तीन साल बाद भी धरातल पर नहीं उतरी है. उन्होंने कहा कि घोषणाएं करना आसान है, लेकिन उन्हें अमल में लाना मुश्किल. उन्होंने प्रधानमंत्री उत्तराखंड में बार-बार आते हैं, पर वादे वही पुराने रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!