गाडौवाली/लक्सर, गुरुप्रीत सिंह, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम गाडौवाली स्थित बड़ा मदरसा इस्लाम उलूम के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आलिम अंसारी रहे, जिनका मदरसा के बच्चों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि मोहम्मद आलिम अंसारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी, इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देशप्रेम और उत्साह साफ नजर आया।
इस अवसर पर मुफ्ती हसीन साहब, फुरकान प्रधान, खलील ठेकेदार, युवा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, जुबेर प्रधान, जिला सचिव जावेद, इकराम नेता, खालिद भाई सहित अनेक गणमान्य लोग व ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने मिल-जुलकर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के अंत में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आलिम अंसारी ने देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों पर चलने का आह्वान किया।
