भगवान इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ दिवस शिविर का आयोजन

लक्सर गुरप्रीत सिंह।आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के समापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मी चंद जी व विशिष्ट अतिथि श्री नवीन कुमार जी रहे समापन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित व सरस्वती वंदना के साथ की हुई इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें सामाजिक कार्यों पर आधारित नाटको ने सभी का ध्यान आकर्षित किया l नाटकों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया l कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक को राष्ट्रहित के कार्यों में योगदान देना चाहिए उन्होंने सभी स्वयंसेवियों के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और बताया कि एनएसएस के यह प्रमाण पत्र छात्रों के जीवन को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे l सभी स्वयंसेवियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा शिविर में 7 दिनों में हुए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया आज के कार्यक्रम में मास्टर सुभाषचंद शर्मा ,मास्टर रविन चौधरी ,हंसराज जी मास्टर देशराज जी विमलेश कुमार शास्त्री जी नीरज कुमार ,जितेंद्र कुमार सुमित कुमार ,अशोक कुमार और अंशिका ,चारवी आकांक्षा ,वंशिका ,अजय कुमार ,अनमोल, विनय कुमार माधव ,श्लोक अंकुश पवन यादव अlसूल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!