अभिनेत्री करीना कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे अपनी फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी की अपडेट इस प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। इन दिनों करीना कपूर छुट्टियां मनाने निकली हैं और इसकी झलकियां भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। उन्होंने हालिया पोस्ट में मोनोकिनी में अपने हॉट लुक शेयर किए हैं।
बोलीं- ‘समुद्र किनारे फोटो खिंचाना मुझसे सीखो’
अभिनेत्री करीना कपूर ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। वे समुद्र किनारे मोनोकिनी में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, ;समुद्र तट पर खुलेआम फोटो खिंचवाना मुझसे सीखो बेबी’।
जीरो फिगर ट्रेंड सेट करने के लिए जानी जाती हैं बेबो
करीना कपूर अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। करीना कपूर को इंडस्ट्री में जीरो साइज फिगर का ट्रेंड सेट करने के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘टशन’ (2008) की शूटिंग के दौरान करीना कपूर ने जीरो फिगर से सिनेमा की दुनिया में तहलका मचा दिया था।
