उत्तरकाशी,उत्तरकाशी में गंगोरी-गर्मपानी के बीच लापता सोशल मीडिया प्लेटफार्म के स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप का शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज में मिला। खोज-बचाव अभियान चला रही संयुक्त टीम ने शव को बैराज से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।
उत्तराखंड के युवा पत्रकार राजीव प्रताप के लापता होने और बाद में मृत पाए जाने के मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ध्रुव कुमार “शैंकी” ने मांग की है कि त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी न्यायिक जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को बिना देरी न्याय दिलाया जाए।
