ऋषिकेश,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) के सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस नेता ध्रुव कुमार “शैंकी” ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “महिला सशक्तिकरण के नाम पर भाजपा असल में परिवारवाद और सत्ता के दुरुपयोग का खेल खेल रही है।”
शैंकी ने भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल के निलंबन प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “ब्लॉक प्रमुख के निलंबन के बाद भी असली खेल उनके ताऊ देशराज कर्णवाल चला रहे थे। वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि सत्ता की बागडोर उनके हाथों में थी, जबकि महिला जनप्रतिनिधि महज नाम की मुखिया बनी हुई थीं।”
उन्होंने कहा कि यह “महिला नेतृत्व” नहीं बल्कि भाजपा की नई रणनीति है — “महिलाओं को सत्ता के प्रतीक बनाकर पर्दे के पीछे पुरुषों द्वारा संचालन का मॉडल।” भाजपा पर तीखा कटाक्ष करते हुए शैंकी ने कहा —
“यह भाजपा का असली ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नहीं बल्कि ‘बेटी बचाओ, पद खुद चलाओ’ मॉडल है।”
