ऋषिकेश। संजीव मेहता।उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के धौलादेवी ब्लॉक में वायरल बुखार ने अब तक 7 लोगों की जान ले ली है। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।
गाँवों में स्वास्थ्य सुविधाएँ नदारद हैं। लोग दवाइयों और इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार में जनता त्राहि त्राहि हो रही है।
राज्य सरकार को चाहिए कि तत्काल प्रभाव से मेडिकल टीमों को अल्मोड़ा भेजे, दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करे और प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करे।
जनता का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है।
