पुरकाजी में झोझा समाज की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न — चेयरमैन जहीर फारूकी की पहल पर बुराइयों के खिलाफ मुहिम की शुरुआत

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) इमरान देशभक्त/संजीव मेहता।— समाज में फैल रही बुराइयों को जड़ से मिटाने और एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से चेयरमैन जहीर फारूकी के आवास पर झोझा समाज की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के जिम्मेदार और सम्मानित लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना आकिल साहब (भैंसारेहड़ी) ने कुरान और हदीस की रोशनी में जीवन के सही रास्ते पर चलने की नसीहत देकर की। उन्होंने समाज में बढ़ रही फिजूलखर्ची, ब्याज कारोबार, नशा, दहेज, नमाज़ से दूरी, और नौजवानों द्वारा खुदकुशी जैसे हराम कदमों पर गहरी चिंता व्यक्त की।

बैठक में तय किया गया कि इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएंगे। आपसी सहमति से समाज के सात जिम्मेदार लोगों —
मौलाना नवाब अली, हाफिज मोहम्मद इरफान, मोहम्मद इलियास, हाफिज मीर अहमद, नसीम बरकत, रियासत मिस्त्री और मोहम्मद इकराम — को ‘पंच’ चुना गया, जिनका काम समाज में सुधार और मेल-मिलाप को बढ़ावा देना रहेगा।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा,

“इस मुहिम का मकसद समाज के अंदर आ रहे बिगाड़ को दूर करना है, इसका किसी सियासत से कोई लेना-देना नहीं है।”

बैठक का समापन हजरत रायपुरी के रूहानी मरकज के सदर मुंशी अतीक अहमद साहब की दुआ से हुआ। उन्होंने कौम और मुल्क की सलामती, बीमारों की सेहत और समाज की भलाई के लिए दुआ की, साथ ही मजलिस में बताई गई नसीहतों पर अमल करने की अपील की।

यह कार्यक्रम मगरीब से ईशा की नमाज़ तक जारी रहा, जिसमें सैकड़ों समाजसेवी, मौलाना, मेंबर और युवा मौजूद रहे —
हाफिज जुल्फिकार, साजिद अली, मोहम्मद सुलेमान, इस्तखार उर्फ लाल्ला, हाफिज दिलशाद, हाजी शमशाद, सलमान खुर्शीद, मौलाना इसरार, अफसर प्रधान, हाजी यामीन, मौलाना नौशाद, रियासत खलीफा, हाफिज तैमूर, खालिद, अनीस अहमद, सलीम अहमद सहित कई सम्मानित चेहरे देखे गए।

✨ इस बैठक ने समाज में एक नई सोच, नई जागरूकता और आपसी एकता का संकल्प जगाया —
“बदलाव की शुरुआत खुद से, सुधार की दिशा समाज से।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!