देहरादून। राजीव डेरवी। प्रदेश नेतृत्व में बड़ा फेरबदल करते हुए कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गोदियाल इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं, और यह उनकी दूसरी पारी होगी।
नई जिम्मेदारी के साथ ही कांग्रेस ने जिलों और शहरों की नई टीम की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने देहरादून को छोड़कर 12 जिलों और प्रमुख शहरों को मिलाकर कुल 27 अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
इस बार पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका देते हुए पुराने समीकरणों में बदलाव किया है।
🏔️ ये बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष
अल्मोड़ा: भूपेंद्र सिंह भोज
बागेश्वर: अर्जुन चंद्र भट्ट
चमोली: सुरेश डिमरी
चंपावत: चिराग सिंह फर्त्याल
हरिद्वार: बालेश्वर सिंह
नैनीताल: राहुल छिमवाल
🌟 उत्तराखंड के वीवीआईपी जिलों में नई कमान
पौड़ी गढ़वाल: विनोद सिंह नेगी
पिथौरागढ़: मुकेश पंत
रुद्रप्रयाग: कुलदीप कंडारी
टिहरी गढ़वाल: मुरारी लाल खंडवाल
उधम सिंह नगर: हिमांशु गाबा
उत्तरकाशी: प्रदीप सिंह रावत
🏙️ शहरों और महानगरों में नई जिम्मेदारियां
देहरादून सिटी: जसविंदर सिंह गोगी
पछवादून: संजय किशोर
परवादून: मोहित उनियाल
हल्द्वानी सिटी: गोविंद सिंह बिष्ट
काशीपुर सिटी: अलका पाल
रुद्रपुर सिटी: ममता रानी
डीडीहाट: मनोहर सिंह टोलिया
हरिद्वार सिटी: अमन गर्ग
कोटद्वार: विकास नेगी
कोटद्वार सिटी: मीना देवी
🌺 कांग्रेस नगर अध्यक्षों की नई टीम
पुरोला: दिनेश चौहान
रानीखेत: दीपक किरोला
रुड़की: फुरकान अहमद
रुड़की सिटी: राजेंद्र कुमार चौधरी
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, यह टीम भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार की गई है, जिसमें अनुभव के साथ-साथ युवा जोश और महिला नेतृत्व को भी विशेष स्थान दिया गया है।
पार्टी का उद्देश्य है कि संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत किया जाए और आगामी चुनावों में कांग्रेस को नए सिरे से गति दी जाए।
