देहरादून, 11 नवंबर 2025। राजीव डेरवी। उत्तराखंड कांग्रेस ने मंगलवार शाम एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए पूरी टीम को ही रिन्यू कर दिया है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रबंधन समिति और चुनाव संचालन से जुड़े अहम पदों पर नई टीम की तैनाती की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कदम 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उठाया गया है। कांग्रेस का यह रिफ्रेश मूव पार्टी के भीतर नई ऊर्जा और दिशा का संकेत माना जा रहा है।
🔥 गढ़वाल को मिली तवज्जो — सीनियर नेताओं को किनारे!
नई टीम में गढ़वाल क्षेत्र के नेताओं को खास वरीयता दी गई है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को किसी भी जिम्मेदारी से दूर रखा गया है — जो अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाओं को हवा दे रहा है।
🎯 2027 की कमान फिर गणेश गोदियाल के हाथों में!
पार्टी ने एक बार फिर गणेश गोदियाल पर भरोसा जताया है। तीखे बयानों और मजबूत जनसंपर्क के लिए मशहूर गोदियाल 2022 में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। अब दोबारा यह जिम्मेदारी मिलना साफ संकेत है कि कांग्रेस आगामी चुनावों में उन्हें ही रणनीतिक चेहरा बनाना चाहती है।
📊 राजनीतिक हलकों में सवाल — क्या ये बदलाव कांग्रेस को नया जीवन देंगे?
अब सबकी नज़र इस पर है कि कांग्रेस का यह बड़ा बदलाव राज्य की सियासत में कितना असर दिखा पाएगा। 2027 की जंग में कांग्रेस की यह “नई सोच, नई टीम” क्या नया समीकरण बनाएगी, यह आने वाला समय बताएगा।
