हरिद्वारराजीव डेरवी ।मायापुर स्थित यूनियन कार्यालय में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमन गर्ग को हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे परिसर में आतिशबाजी हुई, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
अमन गर्ग ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर कांग्रेस को और मजबूत करूंगा। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी बूथ स्तर से ही शुरू करनी होगी।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित कार्यों को प्रचारित करें। साथ ही भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा— “आज देश में वोट चोरी हो रही है, लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेगी।”
स्वागत समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर, वरुण बालियान, मनोज सैनी, संजय सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, पार्षद हिमांशु गुप्ता, नोमान अंसारी, विवेक भूषण विक्की, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, यागिक वर्मा, अंकित चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
