रानीपुर–बहादराबाद में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के कार्यालय का भव्य उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली व जिला अध्यक्ष मोहम्मद आलिम ने किया

लक्सर,गुरप्रीत सिंह,रानीपुर बहादराबाद में प्रमिला गेस्ट हाउस के पास रिबीन काटकर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के कार्यकाल का उद्घाटन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली जी व जिला अध्यक्ष मोहम्मद आलिम ने किया। प्रदेश प्रवक्ता मास्टर मोहम्मद रिजवान फैजान अंसारी हेमा भंडारी युवा जिला अध्यक्ष बिजेंदर चौधरी मुस्लिन राणा और सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष आजाद अली व मोहम्मद आलिम अंसारी जी के रानीपुर बहादराबाद पहुंचते ही जनता ने ढोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत अभिनंदन

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी को निशाना साधते हुए कहा कि हमारी यह पार्टी हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़वाने का कार्य नहीं करेगी यह पार्टी आपस में भाईचारा रखने वाली पार्टी है हर धर्म के और सर्व समाज के एकता बनाए रखने के लिए है वही मोहम्मद आलिम अंसारी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो सिर्फ धर्म के नाम पर जीत रही है और हिंदू मुस्लिम करवाती है और कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपने ख्यालों के झूठे पुलाव पकाती है

इन दोनों पार्टियों के बीच में मेरे देश की गरीब जनता पिस रही है मोहम्मद आलिम अंसारी जी ने यह भी कहा कि वह किसी राजनीति बनकर अपने देश की या सर्व समाज की सेवा नहीं करेंगे वह सब का भाई बनकर बेटा बनकर कंधे से कंधा मिलाकर सर्व समाज को एक समान मानकर अपने देश की सेवा करना चाहते हैं ।मोहम्मद आलिम अंसारी ने यह भी कहा कि अंकिता भंडारी मर्डर केस में हमारी जन अधिकार पार्टी की है मांग है कि इसमें सी बीआई जांच होना चाहिए और हमें शक है कि इसमें कोई VIP शामिल है भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने तो इंसानियत को शर्मसार कर दिया है पर हमारी पार्टी और हम ऐसा नहीं होने देंगे चाहे वह किसी भी धर्म का हो हम इंसानियत और अपनी मां बहनों की इज्जतको शर्मसार नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!